भोपाल -आज अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के को ऑर्डिनेटर विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कॉंग्रेस जनों की विशेष बैठक का आयोजन विजय पेलेस अरेरा हिल्स भोपाल में सम्पन्न हुई । जिसमें प्रदेश भर के कॉंग्रेस पक्ष के अधिवक्ताओं ने शिरकत की । तथा भोपाल लोकसभा के कॉंग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजयसिंह को कामयाब बनाने पर बल दिया गया ।
इस अवसर पर संजय गुप्ता , जगदीश गुप्ता , महेश साहू , कैलाश गुप्ता , हरिकिशन गौहर , महेश मालवीय एवं सैयद ख़ालिद कैस के अलावा सैकड़ों अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे ।
