पिपरिया/धार /सागर /अशोकनगर – पिपरिया तहसील परिसर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (abpss) ने श्रीमान पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन दिया जिसमें अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय सचिव एवं सार्थक मीडिया एंड पब्लिकेशन की प्रबंध निदेशक महिला पत्रकार सरोज जोशी एवं उनके पुत्र ऋषभ जोशी के खिलाफ सोनाली सिंह नामक महिला द्वारा थाना टी टी नगर में दर्ज कराए प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई |
पत्रकार समिति द्वारा हमेशा ही पत्रकार सुरक्षा की मांग को लेकर शासन प्रशासन को ज्ञापन देता आया ओर माँग करता है लेकिन इस और ध्यान ना देकर पत्रकारो पर उच्चस्त्रीय जाँच ना कर मुकदमा कायम कर देते है जिसकी उच्चस्त्रीय जाँच की जाये |
ज्ञापन देने में पत्रकार अजय घुरका, नर्मदा दुबे, लोकेश मालवीय,सुशील पटवा, तरुण सिलावट, संदीप चौरसिया, संदीप मेहरा, पंकज पाल, भगवान सिंह राजपूत, संजय राजपूत, आशू दुबे, संदीप ठाकुर उपस्थित रहे |
धार , सागर और अशोकनगर मेँ भी ज्ञापन दिए गए
वहीं धार निसरपुर मेँ abpss के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पाटीदार के नेतृत्व मेँ पत्रकारो ने पुलिस महानिदेशक मप्र के नाम दिए ज्ञापन मेँ सरोज जोशी जी और उनके पुत्र के साथ किए गए षडयंत्र की उच्च स्तरीय जांच की मांग की । ज्ञापन देने वालों मेँ महावीर जैन , मोहम्मद वोहरा , आशुतोष सेन सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद थे । बीना सागर मेँ abpss के प्रदेश महामंत्री सैयद शाहजाद हुसैन सहित अन्य पत्रकारो ने डीजीपी के नाम दिए ज्ञापन मेँ मांग की है कि सरोज जोशी के ख़िलाफ़ झूठा मुक़दमा लगाने वाली महिला को दंडित किया जाए । अशोकनगर मुंगावली मेँ abpss के ऐजाज क़ाज़ी , इकबाल जमींदार सहित अन्य पत्रकारो ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
