विदिशा। सोशल मीडिया पर आई ख़बर के अनुसार भाजपा नेता और भाजपा मीडिया सेल के प्रभारी डा. पीयूष सक्सेना पर यौन शोषण के आरोप ? आरोप से विदिशा की राजनीति गर्माई। मुख्यमंत्री शिवराज को लगा बड़ा झटका।
मध्यप्रदेश की राजनीति का पारा एक ओर जहां उफान की तरफ बढ. रहा है वही राज्य की राजनीति का लम्बे समय तक केन्द्र रहे विदिशा में भारतीय जनता पार्टी की राजनीति से जुडे. एक महत्वपूर्ण व्यक्ति पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
विदिशा विधानसभा क्षेत्र मे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश टंडन के चुनाव मीडिया प्रभारी डा. पीयूष सक्सेना पर यौन उत्पीडन का मामला बीती रात विदिशा देहात थाने में दर्ज किया गया है। सीए की 20 वर्षीय छात्रा के द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट पर पुलिस ने पास्को एक्ट , भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट में गुनाह दाखिल कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
डॉ पीयूष सक्सेना की गिरफ्तारी अभी नही हो सकी है विदिशा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियों के प्रचार में उनकी प्रमुख भूमिका रही है।
भोपाल से प्रकाशित एक समाचार पत्र के स्थानीय प्रतिनिधि भी है। के क्षेत्र में सक्रिय रूप से भागीदारी करने वाले डॉ पीयूष सक्सेना मूलत हड्डी रोग बिशेषज्ञ ( आरथोपेडिक सर्जन) हैं. उनका विदिशा में शांति स्मृति फ्रेकचर हॉस्पिटल है।
(साभार )
