पिपरिया--पिपरिया रेल पुलिस अधीक्षक विनित जैन के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पटैल के निर्देशन मे जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त कार्यवाही कर लूटपाट व चोरी की योजना बना रहे 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार । आरोपियो के पास से तीन मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है । प्राप्त जानकारी जीआरपी चौकी प्रभारी बीएम द्विवेदी के अनुसार पिपरिया के प्लेट फार्म नम्बर 3 पर का आदतन चोर मलखान सिह पिता लालसाहब पटैल उम्र 42वर्ष निवासी ग्राम सर्रा थाना स्टेशन रोड़ पिपरिया जिला होशंगाबाद उसके साथी गोविन्द नोरिया पिता मनोहर नोरिया उम्र 28वर्ष निवासी बरमानखुर्द थाना करेली जिला प्रदीप राजपूत पिता साहब सिह राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी सरदार वार्ड पिपरिया गौरव पटैल पिता रविशंकर प्रसाद पटैल उम्र 21 वर्ष निवासी बदबार थाना गुढ जिला रीवा के साथ चोरी,जेब काटने की योजना बना रहा था । जिनके पास मे औजार होने की खबर भी थी।
सूचना उपरांत मलखान पटैल और उसके साथ तीनो बदमाशो को चौकी मे उपस्थित स्टाफ ने गिरफ्तार किया ।
बदमाशो से चौरी व जेबकटी मे उपयोग आने वाले औजार बरामद किया गये । आरोपियो को गिरफ्तार किया आरोपीयो गोविन्द नोरिया निवासी बरमानखुर्द के पास से एक मोबाईल विवो कम्पनी का काले रंग का करीबन कीमत 12,000रूपये का चोरी की संपत्ति होने के कारण उचित संदेह पर जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध
धारा 41(1-4)379भादवि का मुक्कदमा कायम किया गया।और मामले मे गिरफ्तार अन्य आरोपी गौरव पटैल निवासी बदबार गिरफ्तारी के वक्त एक मोबाईल माइक्रोमैक्स कंपनी का करीबन कीमत 8,000 रूपये का चौकी पिपरिया के अपराध क्रमांक 122/18 धारा 380 भादवि का पाये जाने से जप्त किया।दिनाँक 19/11/18 को प्लेटफार्म चैक के दौरान जीआरपी एवं आरपीएफ स्टाप द्वारा आरोपी गौरव पिता हरिश सिंगाड़िया उम्र 19 साल निवासी पुरानी बस्ती शास्त्री वार्ड पिपरिया जिला होशंगाबाद को पकड़ा गया।
आरोपी से एक मोबाईल सेमसंग कंम्पनी का करीबन 15,000रूपये का चोरी की संपत्ति होने के कारण बरामद कर आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 41(1-4)जा.फौ./379 भादवि का कायम किया गया। अन्य मामलो मे पूछताछ जारी है उपरोक्त मामलो मे गिरफ्तार आरोपियो से तीन मोबाईल जुमला कीमती 33,000 रूपये का जप्त किया गया मामले मे गिरफ्तार उपरोक्त आरोपियो से पूछताछ जारी है। यह उपरोक्त सराहनीय कार्य अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व पुलिस महानिरीक्षक रेल पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष अभियान के अंतर्गत रेल पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उपपुलिस अधीक्षक,आरपीएफ निरीक्षक मोहम्मद सैयद,थाना प्रभारी गाड़रवारा बी.पी.पांडे के निर्देशन मे जीआरपी व आरपीएफ की गठित संयुक्त टीम में पिपरिया चौकी प्रभारी बी.एम दिवेद्वी,सउनि आर.डी गौतम,सउनि.पी.के.तिवारी, प्र.आर.जगमोहन, प्र.आर. राजेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय अहिरवार, श्याम कुशवाहा, चंदन सिह, शिवप्रताप सिह, सोनू कुर्मी, आरपीएफ से प्र.आर. पुष्पराज पांड़े, आरक्षक फिरोज खान के द्वारा मेहनत व लगन से कार्य किया जिसमे सफलता प्राप्त की।अधिकारी व कर्मचारियो के उत्साहबर्धन के लिये वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा नगद पुरूष्कार की घोषणा की गई है।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
