राजगढ़-आज दिनांक 19/11/18 को आगामी विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह के निर्देशन में राजगढ़ शहर ओर ग्रामीण क्षेत्रो में फ्लैग मार्च निकाला गया ओर क्रिटिकल ओर बरनेवल पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया जिसमें एसडीओपी राजगढ़ थाना प्रभारी राजगढ़ थाना प्रभारी खुजनेर थाना प्रभारी छापीहेड़ा थाना प्रभारी कालीपीठ अपने अपने बल के साथ संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया जिसमे पुलिस लाइन का बल कुल 60 का बल 4 वाहनों के साथ राजगढ़ थाना से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौराहा,परायण चौक, गणेश चौक, बड़ चौक, गाँधी चौक, घुमघाटी,पुराना बस स्टैंड, पुरा मोहल्ला वापस पुराना बस स्टैंड पर समापन कर के ग्रामीण क्षैत्रों में पिपलोदी चौकी पहुँच कर चौकी से प्रारंभ कर के पिपलोदी गाँव, तलावड़ा,छायन, छगोडा, गुराड़खेड़ा,बलबहादुरपुरा, गणेश पुरा, माचलपुर, देहरा,जूनापानी आदि गांवो में संयुक्त रूप से मिलकर फ्लैग मार्च निकाला गया।
बिरमापुरी गोस्वामी की रिपोर्ट
