भोपाल । मध्य विधानसभा से कॉंग्रेस प्रत्याशी आरिफ़ मसूद को भरपुर जनसमर्थन मिल रहा है । दिन भर के जनसम्पर्क कर रहे आरिफ़ मसूद के प्रति जनता का उत्साह और वर्तमान विधायक के प्रति दिखती नाराज़गी जग जाहिर हो रही है । आज वार्ड 36 एवं 42 में आरिफ मसूद ने जनसम्पर्क किया। जनता ने फूलो की वर्षा कर स्वागत कर आरिफ मसूद को बहुमत से विजयी बनाने का । जनसम्पर्क के दौरान आरिफ़ मसूद का राज टाकीज रोड , जैल बाग़ रोड , जिन्सी पर डोल धमाकों के साथ स्वागत हुआ । आरिफ़ मसूद को मिल रहे जनसमर्थन से भाजपा मेँ खलबली मची हुई है । लोगों की नाराज़गी झेल रहे वर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र नाथ मम्मा को महापौर आलोक शर्मा , भोपाल सांसद आलोक संजर एवं मुख्यमन्त्री व अन्य की बेरुखी भी ले डूबेगी । आलोक शर्मा का पूरा ध्यान उत्तर विधानसभा पर जमा है जहाँ से फ़ातिमा सिद्दीकी चुनाव लड़ रही है ।जहाँ ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आलोक शर्मा ही चुनाव लड़ रहे हैं , दबी जुबान से भाजपा वालों का कहना है कि आलोक बाबू इस तरह अपनी ज़मीन तैय्यार कर रहे हैं ।
भोपाल से खबरें आजतक के लिऐ सैयद ख़ालिद कैस की रिपोर्ट
