भोपाल -पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो एवं प्रदेश में पत्रकारो के साथ हो रहे उत्पीड़न को लेकर 14 मई को राजधानी रायपुर में महाआंदोलन को लेकर आज 9 मई राजधानी में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
छत्तीसगढ़ में पत्रकारो की दुर्दशा किसी से छिपी नही आये दिन कहि न कही पत्रकारो पर बिना जांच के fir, खनिज माफिया,कोल माफिया,राजनीतिक माफिया या प्रशासनिक दबाव से दो चार होना पड़ रहा है पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता नही कर पा रहा है इन्ही सब मांगो को लेकर पत्रकार सुरक्षा कानून प्रदेश में जरूरी सा हो गया है।
आज की बैठक में प्रदेश के कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे जी पत्रकारो पर हो रहे अत्याचार में कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया और 14 मई को होने वाले आंदोलन में अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया, वही क्रांतिकारी वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सोनी जी भी प्रदेश के पत्रकारो पर बिना जांच के हो रही fir बिलासपुर,रायपुर बलरामपुर,रायगढ़,लैलूंगा,सूरजपुर, बस्तर,आदि शहर,ग्रामीण में आयेदिन हो रही है सरकार इन सब fir को नस्तीबद्ध करें और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करो।
इस बैठक में व्यास पाठक,गोविन्द शर्मा,राकेश प्रताप सिंह परिहार, सुधीर तम्बोली,शराफत अली,उत्पल सेनगुप्ता, अमित सन्तवानी,प्रशांत इल्मीकार, नाहिदा कुरैशी, रमेश चन्द्रकुमार,सतीश पांडेय, शेलेष शर्मा,डी पी गोस्वामी,जावेद खान ,फरहान राज,दिनेश चंद्र,दिगम्बर तिवारी,आदि पत्रकार उपस्थित हुये।
