भोपाल । आजाद पत्रकार संघ आम्बूआ एवं .प्रेस क्लब अलीराजपुर के तत्वाधान मेँ 16जून 2019 को हायर सेकेंडरी स्कूल आम्बुआ अलीराजपुर मेँ “गिरते सामाजिक मूल्यों के बीच कलमकारों की चुनौतियां “विषय पर पत्रकार महाकुंभ का आयोजन रखा गया है ।
जिसमें अलीराजपुर , झाबुआ एवं आसपास के जिलों के क्रांतिकारी पत्रकारों का समागम होगा ।
मुकेश पटेल विधायक अलीराजपुर के मुख्य आतिथ्य मेँ सम्पन्न होने वाले इस पत्रकार महाकुम्भ की अध्यक्षता अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मप्र के प्रदेश अध्यक्ष सैयद ख़ालिद कैस करेंगे ।
इस अवसर पर विशेष अतिथि सुरेश वर्मा अपर कलेक्टर अलीराजपुर , श्रीमति सीमा अलावा उप पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर तथा किशोर शाह भाजपा अध्यक्ष अलीराजपुर होँगे ।
