बृजेश खंडेलवाल की रिर्पोट
आंबुआ:-पूर्व मे पुराने बस स्टैंड पर प्रयाप्त जगह होने पर सब्जी मार्केट वही पर लगता था । मगर विगत वर्षो से नया बस स्टैंड प्राथमिक शाला के सामने बनने के बाद उक्त पुराने बस स्टैंड पर लगने वाली सब्जियों की दुकान अब न्यू बस स्टैंड पर रोड के किनारे लाइन से लगा दी जाती है।दिन भर बसों का आवागमन के साथ चार पहिया वाहन एवं दोपहिया वाहनों निरंतर आवागमन लगा रहता है । जिससे न्यू बस स्टैंड भी सकड़ा नजर लगने लगा है । इसके कारण वाहनों का आवागमन मे परेशानी होने लगी है। किसी दिन बड़ा हादसा होने की आशंका है।
पूर्व मे भी एक हादसा टला था
ज्ञात रहे पूर्व में भी कोठारी बस सर्विस जोकि कट्ठीवाड़ा से झाबुआ आना-जाना करती है झाबुआ से आते समय उक्त बस स्टैंड पर पहुची थी कि उसका ब्रेक फेल हो गया था । जिससे बस स्टैंड पर स्थित गोपाल कृष्ण चौहान के दुकान के ओटले से जा टकराई थी ।गनीमत रही शाम के वक्त होने पर कोई सब्जी की दुकान नहीं थी । नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ।मगर अब हालात यह हो गए हैं कि सब्जी बेचने वाले वह फ्रूट्स बैचने वाले के ठेला गाड़ी व सब्जी लगाने वाले सड़क पर बिल्कुल किनारे पर अपनी दुकान लगा लेते हैं जिसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से भी कई बार की जा चुकी है मगर इस जटिल समस्या की ओर अभी तक कोई ध्यान आकर्षित नहीं हुआ है ,लगता है स्थानीय प्रशासन भी कोई बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रहा है।
दुकानदार भी परेशान है
न्यू बस स्टैण्ड पर स्थायी दुकानदार भी इनसे परेशान है । दुकाने के सामने अपनी दुकान लगाकर बैठने की बात को लेकर कई बार विवाद भी हो चुके ।स्थानीय व्यापारी हासीम अली बोहरा ने इनसे तंग आकर ग्राम पंचायत एवं पुलिस मे इसकी शिकायत भी कि थी । मगर आज तक कोई सुनवाई नही हुई ।
