खेमराज चौरसिया आरटीआई एक्टिविस्ट छतरपुर
छतरपुर-महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित की कुछ फोटो वायरल हो रही है सुना है क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर दौरे पर निकले थे सूत्रों से खबर है कुछ न्यूज ग्रुप में न्यूज़ और फोटो में आचार संहिता खत्म हुई नहीं और विधायक जी के साथ चलने वाले लोगों के हाथ में कुछ हथियार नजर आ रहे हैं विधायक जी का यह डिजिटल दौरा है या पुरानी फोटो पोस्ट कर रहे हैं यह तो संबंधित ही जाने पर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।(लाल घेरे में हथियार लिया समर्थक )
नही होगी पेयजल समस्या- विधायक नीरज बिनोद दीक्षित
महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने आज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेदार,कनेरा,उर्दमऊ,टटम जाकर ग्रामीणों की समस्यायों को सुना और उनका मौके पर निराकरण कराया विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में पेयजल की समस्याए ग्रामीणों के सामने खड़ी होती जा रही हैं ग्रामीण-जनो ने बिधायक जी को बताया कि कुओं, तालाबो, नदियों का पानी सूख चुका है और अब उनके सामने पानी की समस्या उत्पन्न होने लगी है आगे यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती हैं और ग्रामीण लोगो को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है विधायक नीरज दीक्षित ने ग्रामीणों की समस्या को सुनकर आस्वाशन देते हुए कहा कि आप को पानी की समस्या से निजात दिलाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी इस मौके पर पूर्व मंडी अध्यक्ष बिनोद दीक्षित,बली चौरसिया पत्रकार,आनंद सोनिकया, कृष्णकांत द्वेवेदी,भागीरथ द्विवेदी,लक्ष्मी अनुरागी, झल्लू पटैल,आर के जैन एसडीओ पीएचई,आर के गुप्ता सबइंजीनियर एवं संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं ग्रामीण जन विधायक के साथ उपस्थित रहे
नवीन जलश्रोत खोजकर करे पानी की समस्या का निदान
विधायक नीरज-बिनोद दीक्षित ने पीएचई विभाग के अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि आप लोग पानी के नवीन श्रोत खोजकर पानी की समस्या का निराकरण कराये ताकि ग्रामीण जनो को पानी की समस्या से ना जूझना पड़े विधायक के जाते ही ग्रामीण-जनो मे उत्साह देखने को मिला
विधायक के गांव गांव दौरे से ग्रामीणों में उत्साह
विधायक नीरज दीक्षित जब से बिधायक बने हैं तब से आज तक बे गांव गांव जाकर ग्रामीणों की समस्यायों से रूबरू हो रहे है और उनका निदान करा रहे हैं ग्रामीण भी अपने बीच बिधायक को पाकर निःसंकोच अपनी समस्या बताकर समस्या का निपटारा करा रहे है विधायक नीरज दीक्षित भी जनता की समस्या का निपटारा कराने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं और जनता के बीच जाकर विधायक ने कहा कि आप ने मुझे विधायक बनाया है लेकिन बिधायक में नही बना मेरी जनता ही विधायक है जैसा मुझे आप मार्गदर्शन देंगे में उसमे पीछे नही रहूंगा ।
