बृजेश खण्डेलवाल की रिर्पोट
आंबुआ :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 15 मई को अलीराजपुर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं । यह सभा आम्बुआ के लिये तय कि गयी थी । मगर इसी दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा तय हो चुकी है एक समय होने से आम्बुआ के सभा को निरस्त करते हुये अलीराजपुर मुख्यालय पर रखने का निर्णय लिया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोर शाह शाह एवं जोबट क्षेत्र के पूर्व विधायक माधौसिह डावर एवं नागरसिह चौहान आंबुआ स्थल देखने पहुंचे थे ।मगर पता चला के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ इसी दिन 1 से 3:बजे के मध्य आम्बुआ मे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे । यह बात उन्हें पता चलते ही उन्होंने आनन – फानन आंबुआ की सभा को निरस्त करते हुए अलीराजपुर में सभा करने का निर्णय लिया ।अब अमित शाह 15 मई को अलीराजपुर मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष किशोर साह ने दी।
