भोपाल । आज गांधीनगर झुग्गी बस्ती क्षेत्र में भोपाल लोकसभा सीट से कॉंग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमन्त्री दिग्विजयसिंह के लिए जनसम्पर्क एवं प्रचार हेतु उनकी पत्नी रानी अमृता दिग्विजयसिंह आई और महिलाओ से मुलाक़ात की । राष्ट्रीय जागरूक युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल आज़ाद के नेतृत्व में गांधीनगर झुग्गी बस्ती में सैकड़ों महिलाओ ने रानी साहिबा का गर्मजोशी से स्वागत किया । कमरा बैठक में श्रीमती दिग्विजयसिंह ने महिलाओ को आहवान किया कि कॉंग्रेस की मज़बूती ही देश की मज़बूती का आधार है ।
इस अवसर पर मोहम्मद इसराइल आज़ाद , अनीस बेकारी , रज्जाक भाई , मतीन भाई , सादिक़ मिंया , शेर अफ़ज़ल लाला , शाहिद भाई , लक्ष्मण राजपूत , गीता बाई पारधी , कालूराम , बबलू मस्तान , पारो बाई , छक्कूजी पारधी , प्रिया जी , अर्शी बानो , शबनम बी , रेहान इसराइल आज़ाद , शीबा बानो , नजमा बी , जुलेखा बी आदि मौजूद थे ।
