भोपाल। वाहन रैली के आयोजक म.प्र. काॅग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता आरिफ मसूद जी के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली गई मध्य विधानसभा क्षेत्र के सभी 13 वार्डाें से ‘‘भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ’’ नारे के साथ इक़बाल मैदान से 5000 हज़ार बाइकों के साथ रैली रवाना हुई। रैली के मार्ग पर लोगों ने जगह-जगह मंच बनाकर व घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर वाहन रैली का स्वागत किया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, ए.आई.सी.सी सेकेरेट्री एवं म.प्र. की ज़ोन प्रभारी वर्षा गायकवार और संभाग प्रभारी अश्विनी शर्मा जी ने रैली को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी जी ने कहा कि भाजपा सरकार को हटाने के लिए आज इतनी बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए हैं जब तक म.प्र. की भाजपा सरकार को हटा नहीं दिया जाता जब तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। आज प्रदेश का हर नागरिक परेशान है शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी, बढ़ रही है मुख्यमंत्री घोषणा वीर हैं जो घोषणाएं की है वह आज तक पूरी नहीं की। कांग्रेस की सरकार बनने पर हर नौजवान के हाथ काम होगा, महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी, भ्रष्टाचार मुक्त म.प्र. होगा।

ए.आई.सी.सी सेकेरेट्री एवं म.प्र. की ज़ोन प्रभारी वर्षा गायकवार ने कहा कि नीति आयोग केन्द्र सरकार की रिपोर्ट आई है जिसमें सबसे पिछड़ा राज्य म.प्र. आया है। आगे कहा कि 50 लोग मारे गए, व्यापमं घोटाला किसने किया, भाजपा सरकार अचानक से कोई भी फैसला ले लेती है नोटबंदी से छोटे व्यापारी, किसान कर्जा माफ होगा, कालाधन वापस आएगा, 15-15 लाख हर अकाउंट में, महिलाओं को सम्मान, नोजवानों को रोजगार, योजनाएं लाते हैं पर अमल नहीं करते।
आगे आरिफ मसूद ने बताया कि 5000 हज़ार वाहनों सहित इक़बाल मैदान से निकली वाहन रैली इस रैली के माध्यम से आम जनता से अपील की गई के प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाया जाए क्योंकि यह सरकार मध्य प्रदेश में बिगड़ती, क़ानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोज़गारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, बढ़ती महंगाई आदि जैसे मुद्दे पर विफल साबित हुई है जिससे आम जनता त्रस्त है।
आगे आरिफ मसूद ने कहा कि आज पूरे देश में पेट्रोल, डीज़ल, गैस सीलेण्डर के दाम निरंतर बढ़ रहे है म.प्र. में शिवराज सरकार सबसे अधिक टैक्स पेट्रोल, डीज़ल पर आम जनता से वसूल रही है 36.88 रूपये प्रति लीटर टैक्स ले रही है इन टैक्स को कम करे और केन्द्र सरकार पेट्रोल डीज़ल को जी.एस.टी मे लाए जिससे आम जनता को महंगाई से राहत मिले।
वाहन रैली इक़बाल मैदान से प्रारम्भ होकर इब्राहिमपुरा, बुधवारा, बैण्डमास्टर चैराह, थाना तलैया, लिली टाॅकीज़, चिक्लोद रोड, जिंसी, चर्च रोड से शब्बन चैराहा जहाॅगीराबाद पर रैली पहुचकर आम सभा में परिवर्तित हो गई जिसे भाई आरिफ मसूद सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।
