बोधगया (सैयद फैजुर रहमान सुफी) आईआईएम बोधगया की निदेशक विनीत सहाय ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा की 15 सितंबर से आईआईएम बोधगया में दो दिवसीय एचआर समिट का आयोजन किया जायेगा।उन्होंने कहा की दो दिनों तक चलने वाले कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि रिलायंस इंडस्ट्रीज के एचआर मनोज प्रसाद होगें। वहीं फुजित्सु कंसल्टेंसी के एचआर हेड सुमीत सभरवाल , सीएच्आरएम टाटा स्टील लिमिटेड के पार्थ सार्थी मिश्रा, मुख्य वक्ता होगें। उनके साथ साथ दो दिवसीय एचआर समिट और कई जाने माने दिग्गजों का जमावड़ा लगेगा।निदेशक विनीत सहाय ने कहा कि बिहार के बच्चे सिविल सेवा, आईआईटी, के साथ ही कई परीक्षाओं में बिहार के परचम लहराए रहे हैं ,उसी तरह आईआईएम बोधगया में उनकी भागीदारी अगले साल से 40 प्रतिशत से ज्यादा हो उन्होंने कहा कि आईआईएम बोधगया की कोशिश है कि बिहार आगे बढ़े तब ही बिहार में आई आई एम खुलने का उद्देश्य पूरा होगा ।

निदेशक विनीत सहाय ने कहा कि एचआर समिट में एचआर पॉलिसी में हुए बदलावों ई-मैनेजमेंट, डिजिटल इकोनॉमी, पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर फुजित्सु कंसल्टेंसी के एचआर सुमित सभरवाल तथा टाटा स्टील लिमिटेड के एचआर हेड पार्थ सारथी मिश्रा जैसे ।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन कर्मचारियों की संतुष्टि, कर्मचारी के प्रदर्शन और प्रतिधारण पर चर्चा की जायेगी।
