वर्तमान में 7 किचन सेंटरों से 20 हज़ार लोगों को खाना वितरण किया जा रहा है।
अब 25 अप्रैल से मध्य विधानसभा में अतिरिक्त 2 एवं उत्तर विधानसभा में 5 नए किचन सेंटर खोले जाएंगे इस प्रकार टोटल 14 किचन सेंटरों से 30 हज़ार लोगों को खाना वितरण करेंगे आरिफ मसूद
भोपाल। मध्य विधानसभा से काॅगे्रस विधायक आरिफ़ मसूद ने आज जे.जे.शादी हाॅल में चलाए जा रहे किचन सेंटर का निरीक्षण करते हुए कहा कि लगातार वर्तमान में मध्य विधानसभा क्षेत्र में 07 किचन सेंटरोें से रोज़ 20 हज़ार ज़रूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर खाना वितरण किया जा रहा है। लाॅक डाउन आगे बढ़ने के कारण ग़रीब, मज़दूर वर्ग के लोगों की परेशानियों को देखते हुए 07 किचन सेंटरों को बढ़ाकर 25 अप्रैल से 14 किचन सेंटरों से खाना वितरण किया जाएगा इन सेंटरों से रोज़ 30 हज़ार लोगों तक खाना घर-घर तक पहुंचाया जाएगा
विधायक आरिफ मसूद जी द्वारा 30 दिन से 7 किचन सेंटरों से गरीब जरूरतमंद लोगों को घर-घर तक रोज खाना आरिफ मसूद फैंस क्लब के साथी और कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचा रहे हैं।
रमजान का पवित्र महीना भी प्रारंभ हो रहा है इसे देखते हुए सभी धर्म के लोगों की परेशानियों को देखते हुए विधायक आरिफ मसूद जी ने मध्य विधानसभा में वर्तमान में 07 किचन सेंटर संचालित किए जा रहे थे अब 25 मई से 02 और नए किचन सेंटर खोले जाएंगे इस प्रकार मध्य विधानसभा क्षेत्र में 10 किचन संेटर संचालित होंगे।
आरिफ मसूद जी ने बताया कि उत्तर विधानसभा में भी ग़रीब और ज़रूरतमंदों की परेशानियों को देखते हुए 5 किचन सेंटर 25 मई से उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में खोले जाएंगे जिसमें क़ाज़ी कैंप, रशीदिया स्कूल, नूर महल, शहीद नगर, संजय नगर, खानू गांव आदि में किचन सेंटरों से खाना वितरण किया जाएगा।
