भोपाल । क्रांतिकारी पत्रकारों के अखिल भारतीय संगठन “अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत” के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई कलावडिया एवं राष्ट्रीय संगठन महासचिव राकेश प्रताप सिंह परिहार की सहमति से ब्यूरो चीफ दैनिक सांध्य प्रकाश दैनिक सच एक्सप्रेस रायसेन अशोक कुमार सोनी को मध्यप्रदेश इकाई में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया । उनकी नियुक्ति पर मित्रों , शुभ चिंतकों ने अशोक कुमार सोनी को बधाई देते हुए संगठन के वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया ।
