ASP वर्मा को पुलिस ने किया अरेस्ट-लेडी कॉन्स्टेबल को ‘गले लगाने’ को कहा करता था
एएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जांच कराई गई थी। जांच में जो सबूत आए हैं उसके आधार पर गुरुवार को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है, नियमों के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता महिला आरक्षक भी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ है।
लेडी कॉन्स्टेबल ने कहा- मैं तीन महीने से परेशान थी…
लेडी कॉन्स्टेबल के अनुसार तीन महीने से परेशान थी, कोई सुनने को तैयार नहीं था। वह मुझे शादी का झांसा देकर गलत काम के लिए उकसाता था। यह भी कहता था कि जल्दी प्रमोशन दिला दूंगा। यहां तक कहता था कि एक बार आ जाओ, तुमसे शादी कर लूंगा। एडिशनल एसपी कहता था, तुम्हारी अदाएं मुझे बहुत भाती हैं। आते-जाते गले लग जाया करो।
-लेडी कॉन्स्टेबल ने खास बातचीत में कहा कि था कि मैं तीन साल से क्यूडी ब्रांच में हूं। एडिशनल एसपी मुझे कई महीनों से फोन करके परेशान कर रहे थे। थाने में जो केस दर्ज किया गया है। उसमें सामान्य सी धारा लगाई गई है। इसमें वर्कप्लेस पर प्रताड़ना की धारा-354ए लगाई है। जबकि, मेरा कहना था कि किसी को उसकी मर्जी के खिलाफ गलत काम के लिए उकसाना की धारा-354डी लगाई जानी चाहिए। इस पर पुलिस वालों ने मेरी बात अनसुनी कर दी। इसलिए मैं बिना बयान दिए लौट आई। जब तक यह धारा नहीं लगाई जाती है, तब तक मैं बयान नहीं दर्ज कराऊंगी।
सस्पेंड करने की धमकी मिल रही हैं
-लेडी कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि मैं पुलिस विभाग की छोटी कर्मचारी हूं तो मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है। जबकि अधिकारी को बचाने की कोशिश शुरू हो गई है। थाने में पुलिस वाले कह रहे थे, पुलिस की बदनामी होगी, क्या कर रही हो।
-एडिशनल एसपी का लेडी कॉन्स्टेबल से अश्लील बातचीत करते हुए एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें लेडी कॉन्स्टेबल का दावा है कि ये ऑडियो एएसपी का है। इसमें एएसपी कह रहे हैं कि एक बार आते समय और एक बार जाते समय गले लगा लिया करो, ये तो शिष्टाचार है। जबकि लेडी कॉन्स्टेबल कह रही हैं कि मुझे टच मत किया करो, जब एडिशनल एसपी नहीं मानते हैं तो वह रोने लगती हैं।
तुम मोहक लगती हो, प्यार के लिए कोई शर्त नहीं होती
एएसपी के दफ्तर में लेडी कॉन्स्टेबल से बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें एएसपी सिपाही से अश्लील बातें करते सुनाई दे रहे हैं। वे कहते हैं कि तुम मोहक लगती हो, प्यार होने के लिए कोई शर्तें नहीं रहतीं। तुम्हारी अदा मुझे भाती है। तुम जेंट्स नहीं हो, इसलिए जेंट्स की फीलिंग नहीं समझ पाओगी। एक बार आते समय एक बार जाते समय गले लगा लिया करो। ये तो शिष्टाचार है। करीब छह मिनट की बातचीत में सिपाही ऐसा करने से मना करते ही सुनाई दे रही है। वह ये भी कहती है कि मुझे टच मत किया करो।
– बता दें कि लेडी कॉन्स्टेबल ने एडिशनल एसपी राजेंद्र वर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है। उसने एडीजी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई और सबूत सौंपे तो उसे निलंबित करने की धमकी दी गई। हालांकि बाद में धारा-354ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। अतिरिक्त एसपी राजेंद्र वर्मा के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद केस दर्ज किया गया है।
