-हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने सीएम को सुभाष चन्द्र बोस नेतृत्व सम्मान से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद भी किया।
देश-दुनिया का बेस्ट स्टेट बनाने का संकल्प
-सीएम ने कहाकि 21वीं सदी में भारत को दुनिया का विश्व गुरू बनाने में सर्वश्रेष्ठ योगदान करने वाले राज्य के रूप में मध्यप्रदेश को स्थापित करने तथा प्रदेश की जनता के विश्वास की कसौटी पर प्राण-प्रण से खरा उतरने के लिये जिद, जुनून और जज्बे के साथ प्रयास करेंगे। उन्होंने कहाकि प्रदेश की जनता और सरकार ने मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वैभवशाली, संपन्न भारत निर्माण के प्रयासों में सर्वश्रेष्ठ योगदान का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि 12 वर्षों के दौरान आम आदमी के लिए काम करने वाली सरकार का संचालन किया है। लंबा सफर तय हुआ है। देश-दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिये अभी और प्रयास करने हैं। नागरिकों को कर्तव्यों का सर्वश्रेष्ठ निर्वहन के लिए संकल्पित कराया।
मप्र को देश का अग्रणी राज्य बनाया
-हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि आजादी का जो सपना स्वतंत्रता के सेनानियों ने देखा था। उसको पूरा करने की दिशा में देश अग्रसर हुआ है। इस प्रक्रिया में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नेतृत्व में अग्रणी राज्य बना है। न्यू इंडिया के विजन पर देश में तेजी से कार्य हो रहा है। स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ, सम्पन्न, सुरक्षित और शिक्षित न्यू इंडिया के निर्माण में राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के कायाकल्प का जो बड़ा सपना 21वीं सदी में शुरू में देखा गया था। उसका दायित्व मुख्यमंत्री श्री चौहान को सौंपा गया क्योंकि बड़े काम के लिए त्याग, समर्पण संवेदनशील नेतृत्व और टीम की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण मान्यताओं का उल्लेख करते हुये कहा कि १२ वर्षों में कब्जा स्थाई हो जाता है।
बीमारु राज्य से विकसित राज्य की ओर
-केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के मध्यप्रदेश निर्माण का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सफल प्रयास किया है। सर्वांगीण विकास की चिंता और ईमानदार प्रयास किये हैं। उनका व्यक्तित्व संवदेनशील है। मध्यप्रदेश वर्ष 2003 से पहले के बीमारू, पिछड़ा और बुनियादी सुविधा विहीन राज्य था, जिसका केंद्रीय पूल में कितना गेहूं होगा। जीडीपी विकास दर क्या है आदि पर कोई बात भी नहीं करता था। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकसित और गरीब जरूरतमंद की हर जरूरत में संवेदनशीलता के साथ सहयोग करने वाली सरकार ने ऐसे कार्य किये हैं जिनका देश के अन्य राज्यों में अनुसरण हुआ है। महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि देश में अभिनव पहल स्वच्छता कार्ड का अतिथियों से अनावरण कराया।
