पिपरिया—-पिपरिया शहर में विगत कई दिनों से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन लगातार चोरी छुपे जारी है | शहर के खनन माफिया बेखौफ तरीके से रेत का अवैध रेत उत्खनन कर रहे थे इस बात की जानकारी शहर के कुछ पत्रकार बंधुओं द्वारा व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रतिक्रियाएं व कमेंट लगातार जारी थे इस बात की जानकारी जिले के कप्तान अरविंद सक्सेना को भी थी इसी सब संज्ञान के आधार पर पुलिस कप्तान की स्पेशल टीम व स्टेशन रोड पुलिस के संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम पाली कोरनी नदी पर दबिश दी गई।
इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया स्टेशन रोड थाने पर कई दबंग लोगों के फोन आने शुरू हो गए पर पुलिस की टीम बगैर किसी दबाव के निष्पक्ष तरीके से तीन अवैध रेत उत्खनन करते ट्रैक्टर ट्रालीओं को पकड़ा।
*स्टेशन रोड थाना पुलिस उप निरीक्षक यू.आर.एस.चौहान ने बताया कि*
1. ड्राइवर रामेश्वर रघुवंशी एमपी 05 एएच 5676 निवासी सुहागपुर
2 . मालिक विश्राम सिंह एमपी 05 एम 18 01 निवासी ठूठा दहलवाड़ा
3. पूनम प्रजापति एमपी 05 एएच 5963 को पकड़ा।
इन पर धाराएं 379, 104, 34 आईपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
होशंगबाद से आई स्पेशल फ़ोर्स के प्रभारी उमाशंकर यादव एवं उनकी टीम के साथ थाना स्टेशन रोड पिपरिया पुलिस की टीम में उपनिरीक्षक यू. आर. एस. चौहान, निर्भय सिंह चंदेल, पप्पू मौर्य, आरक्षक चालक संजय शेरके, आरक्षक हेमंत चौधरी ने की कार्यबाही ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
