पिपरिया– पिपरिया में बहुजन संघर्ष दल के प्रदेश महासचिव संजय अहिरवार व जिला अध्यक्ष करण सिंह बकोरिया के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति के नाम नायाब तहसीलदार अजय सिहारिया को दिया ज्ञापन |
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया 9 अगस्त 2018 को संसद के दरवाजे पर भारतीय संविधान को जलाना यह बेहद शर्मनाक देशद्रोह है यह लोकतंत्र गणतंत्र ,समतावाद, समानतावाद, मानवतवाद को जलाना जाना गालियां देना व अपमान करना निश्चित ही देशद्रोही श्रेणी में आता है |
बहुजन संघर्ष दल ने मांग की संविधान जलाने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज हो और कानून कार्रवाई करने के आदेश के साथ साथ संवैधानिक सुरक्षा हेतु कोई भी संविधान की ओर नजर उठाकर ना देख सके ऐसी व्यवस्था व कार्रवाई हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने की कार्यवाही करें |
ज्ञापन सौंपने वालों में बहुजन संघर्ष दल के पदाधिकारीयो के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
