तहसील ब्यूरो पंकज पाल की रिपोर्ट
पिपरिया। जिले भर में चल रहे अवैध शराब के धंधे पर अंकुश लगाने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना एवं उप पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के निर्देशन साथ ही sdop पिपरिया रण विजय सिंह मार्गदर्शन में मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे एवं उनकी टीम के प्रयासों से लगातार अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही जारी हैं। मंगलवारा थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बरेली से सांडिया की ओर कार में तीन युवक शराब ले जा रहे हैं। सूचना प्राप्त होते ही तुरंत कार्यवाही हेतु टीम का गठन कर बताई गई आल्टो कार MP04CL9532 का पीछा करते हुए जब कार की तलाशी ली गई तो 17 पेटी देशी शराब पाई गई जिसकी कीमत लगभग 100000/- एक लाख रुपये आंकी गई है ।जिसमे से एक आरोपी शुभम धाकड़ पिता गुलाब सिंह धाकड़ को मौके से गिरफ्तार किया शेष दो आरोपी राजेश एवं रघुनंदन अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए ।
