ज़िला ब्यूरो अलीराजपुर आकाश उपाध्याय की ख़ास रिपोर्ट
जोबट-अल्लाहुम्मा लब्बैक की सदाओं के बीच देश की सलामती, सुरक्षा और समृद्धि की दुआओं के साथ आज हज 2018 के लिए मुम्बई से जाने वाले हज यात्रियों का दूसरा जत्था जोबट से रवाना हुआ ।
याकूब खत्री – शविला बी एवं मो बिलाल- शरीफा बी पिछली 4 अगस्त वाली उड़ान के लिए रवाना हो चुके है जबकि 8 अगस्त की उड़ान के लिए जोबट से अयूब खत्री-हुरा बेन, इकबाल खत्री-रुखसार बी, इबू ठेकेदार- फातमा बी, असद भाई- साजेदा बी, सलीम भाई-शायदा बी रवाना हुए । इनकी सफल यात्रा के लिए नगर के समाजजन के साथ परिवार के सदस्यों ने बिदाई दी। अलीराजपुर जिले की हज कमेटी की पूर्व सदस्य राशिदा शेख ने मध्यप्रदेश सरकार से अपील की है कि हज यात्रियों को वहा ठहरने के लिए जो व्यवस्था की जाती है उसमें सुधार हेतु वहा की सरकार को पत्र व्यवहार करें क्योंकि पूर्व में गए हज यात्रियों को ठहराए गए स्थान पर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
