मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है दरअसल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है और मध्यप्रदेश में आचार संहिता लग चुकी है मगर महाराजपुर विधानसभा सीट जहां कांग्रेसी के विधायक है वहां पर स्थित डिग्री कॉलेज आज भी कमलनाथ सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का अड्डा बना हुआ है।
मध्यप्रदेश उपचुनाव के चलते छतरपुर जिले में भी आचार संहिता लागू है और छतरपुर जिले की बड़ा मलहार विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है मगर इसी जिले की विधानसभाओं में आज भी कांग्रेसी सरकार को लोग भुला नहीं पा रहा है लोगों को तो छोड़ो प्रशासन शासन के लोग भी उनकी सरकार की योजनाओं का गुणगान बखान करने के लिए बाकायदा होर्डिंग लगाए हुए हैं और उन्हें हटाने का काम भी नहीं कर रहे हैं दरअसल महाराजपुर के डिग्री कॉलेज में प्राचार्य के कक्ष के ठीक बगल में एक कमलनाथ सरकार की योजनाओं का बोर्ड लगा हुआ है जिसे शासन व प्रशासन के किसी भी नुमाइंदों ने जाकर आज तक नहीं हटाया जब इस मामले में प्राचार्य से बात की उन्होंने कहा मुझे पता ही नहीं तो क्या शासन प्रशासन के लोग अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं यह जांच का विषय है।
.✍एमपी// छतरपुर@:- खेमराज चौरसिया(आरटीआई कार्यकर्ता)
