पिपरिया – पिपरिया के बाल किशन चौधरी उर्फ बबलू भैया (बिजली वाले) ने विगत दिनों पिपरिया विधानसभा आए पर्यवेक्षक राजेश गर्ग और नंदा म्हात्रे के समक्ष पिपरिया विधानसभा 139 से अपनी दावेदारी पेश की बाल किशन चौधरी बीकॉम पास है और मध्य प्रदेश विद्युत मंडल में सेक्शन ऑफिसर संभाग पिपरिया से 2017 में रिटायर हुए मिलनसार साफ-सुथरी छवि है |
वह फेडरेशन में अध्यक्ष संभागीय होशंगाबाद पूर्व में जिला इंटक काउंसलिंग होशंगाबाद के संगठन मंत्री रहे है |
अगर जाति विशेष की बात करे तो उनकी अच्छी पकड़ एवं पेठ है |उन्होंने विद्युत मंडल में सेवारत रहते हुए पिपरिया संभाग एवं विधानसभा में मजबूत पकड़ व संगठित एवं असंगठित कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग तन मन धन से किया है |विद्युत मंडल के अन्य यूनियन का पूर्ण सहयोग नोकरी में रहते हुए किया है |पिपरिया क्षेत्र के कर्मचारियों अधिकारियों से मधुर संबंध है |अगर काग्रेस पार्टी से टिकट मिलती है तो उसका फायदा कांग्रेस पार्टी को जरूर मिलेगा
ब्यूरो पंकज पाल खबरें आजतक पिपरिया
