सुंदर विद्यालय की तरह सुंदर बच्चे भी तैयार करें डॉ अशोक पारीख
बाकानेर (सैयद अखलाक अली) राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल मध्य प्रदेश से धार जिले के ओआईसी डॉ अशोक पारीक ने यह बात एकीकृत शाला के कन्या माध्यमिक विभाग बाकानेर के अवलोकन के समय कहीं विद्यालय में किए गए बाला कार्य कि उन्होंने बहुत प्रशंसा की अपने अत्यधिक व्यस्ततम समय में से पारीख साहब शाम के 6:30 बजे कन्या माध्यमिक विद्यालय का अवलोकन करने पहुंचे ज्ञात हो कि श्री पारीक जिले में नेस के संबंध में स्थिति को जानने के लिए आए थे इस संबंध में उन्होंने मनावर में बैठक ली, तत्पश्चात वह कन्या मा वि बाकानेर अवलोकन हेतु आए ।विद्यालय में किए गए सुंदर कार्यों की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि जिस तरह से अपने विद्यालय को सुंदर बनाया है इस तरह यहां पर पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य भी सुंदर हो बच्चों को पढ़ाने में तकनीक का उपयोग करें , विशेष प्रोजेक्ट पर कार्य करें और तकनीकी की सहायता से बच्चों को दक्ष बनावे साथ ही उन्होने माध्यमिक शाला के शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में राजेश पागनिस के द्वारा किए गए बाला कार्य और मीडिया कर्मी सैयद अखलाक अली सैयद रिजवान अली द्वारा समय-समय पर माध्यमिक कन्या शाला किले नुमा स्कूल की खबरें प्रकाशित कर शासन प्रशासन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक का ध्यान आकर्षित किया और हम सब ध्यान अखबारों में और टीवी चैनलों में खबरें देखने के बाद ही जिसे देखने के लिए हम आए शाला मे साफ़ सफ़ाई हेतु केला बाई की प्रसंशा की, उनके साथ में प्रकाश देव सर भी थे देव सर ने भी विद्यालय के कार्य की प्रशंसा की जिला शिक्षा केंद्र धार से कमल सिंह ठाकुर एपीसी अकादमी जिनके निर्देशन में यह कार्य किया गया था उन्होंने भी पहली बार विद्यालय का अवलोकन किया और प्रशंसा करते हुए निरंतर सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा दी बालिका शिक्षा पर पूरा स्टाफ मिलकर कार्य करें और बालिकाओं का भविष्य उज्जवल बनावे यह निर्देश दिए गए साथ में डाइट से प्रमोद जायसवाल सर भी उपस्थित थे उन्होंने बालिकाओं को गणित के संबंध में किस तरह से सरल प्रक्रिया के द्वारा अवधारणाओं को स्पष्ट किया जाए यह निर्देश दिए गए अवलोकन के समय उमरबन विकासखंड के बीआरसी हेमंत चौहान बी ए सी देवेंद्र सोलंकी , श्याम सेन जनशिक्षक तेजालाल पंवार एवं कन्या स्टाफ से प्रकाश बोर्डिया खेमा ग्वाले वंदना मुवेल मधुरिमा वास्केल ज्योति पाटीदार सफाई कर्मी केला बाई उपस्थित थेl
