अबरार अहमद खान की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शासकीय मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय में भगत क्रांतिदल द्वारा भव्य शहीद दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहीदों को संगीतमयी श्रद्धाजंलि दी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कर्नल भरत भूषण वत्स जी और उनकी धर्मपत्नी थी साथ ही एमवीएम के पूर्व छात्र शहीद मेजर अजय प्रसाद जी के पिताजी थे और एमवीएम एलुमिनी के अध्यक्ष सतीश रायजादा एवं उदित भदौरिया जी शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.नीरज अग्निहोत्री जी ने की। इस कार्यक्रम के अंत मे महाविद्यालय के उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का अनेक बार प्रनिधित्व किया है। इस सम्मान सूची में समाज सेवा क्षेत्र से अस्मा खान शामिल थी, एनसीसी से आकाश यादव थे। सफल संयोजन के लिए छात्रसंघ अध्यक्षा हर्षिता गिरी को सम्मानित किया गया। बीकेडी के संरक्षक अनूप दांगी और अध्यक्ष लोकेंद्र रोहित ने बताया हर वर्ष शहीदों की याद में किये जाने वाले ये कार्यकम युवाओं में ऊर्जा पैदा करते हैं, हम इस दिवस को शोक के रूप में नहीं शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं क्योंकि भगत सिंह मरते नहीं ये एक विचारधारा है जिसे जीवित रखने का प्रयास बीकेडी सदैव करता रहेगा।
