भोपाल @khalidqais786
मध्यप्रदेश की जानी मानी हस्ती , विख्यात अधिवक्ता , अधिवक्ता शिरोमणी , स्टेट बार कौंसिल मप्र के सदस्य पूर्व न्यायाधीश विजय कुमार चौधरी को अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी द्वारा विधि एवं मानव अधिकार विभाग मप्र का को ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है । ज्ञात हो कि श्री चौधरी के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र बब्बर को मप्र इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है ।
गौरतलब हो कि कॉंग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग के मप्र अध्यक्ष की कमान विजय चौधरी जी के पास 10 वर्ष रही और उनके शानदार नेतृत्व एक कार्यप्रणाली को राष्ट्रिय नेतृत्व तक ने सराहा था । तत्पश्चात विभाग के राष्ट्रिय अध्यक्ष नियुक्त होने पर सांसद विवेक तनखा ने अपने समर्थक वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता को कमान सौंपी । परन्तु कुछ तथाकथितो के कारण विधि एवं मानव अधिकार विभाग कुछ हाथों तक सीमित होगया । मध्यप्रदेश में कॉंग्रेस सरकार आते ही अजय गुप्ता को सरकार ने मप्र हाई कोर्ट में असिस्टेंट महाधिवक्ता नियुक्त किया गया । जिसके कारण यह पद रिक्त होगया था । राष्ट्रीय नेतृत्व ने विजय कुमार चौधरी को को ऑर्डिनेटर बनाकर नव नियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर को एक कुशल सारथी सौंपा है जो विभाग को काफ़ी तरक़्क़ी दिलाएगा ।
