भाजपा अध्यक्ष पर संघठन विरोधियों को बढावा देने का आरोप
झाबुआ जिले के पहली बार दौरे पर पहुचे राकेश सिंह
झाबुआ । पिछले विधानसभा चुनावों मे भाजपा के खिलाफ चुनाव लडे और भाजपा को हराने वाले नेताओं के साथ बैठक करने से नाराज हुए भाजपा कार्यकर्ता।
थांदला और पेटलावद में वर्तमान विधायकों के खिलाफ फूटा आक्रोश थांदला में निर्दलीय विधायक कलसिंह भाभर के खिलाफ डेढ़ सौ से अधिक वाहनों की संख्या में बड़ा काफिला पहुंचा बैठक स्थल केशव इंटरनेशनल स्कूल।
प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के सामने किया जमकर विरोध । कहा अगर निर्दलीय से भाजपाई बने है यह वही लोग है जिन्होंने पिछले चुनाव भाजपा को हराने का काम किया था ।
विधायक कलसिंह भाभर को दिया टिकट तो थांदला विधानसभा में होगा विरोध । पार्टी कर्मठ कार्यकर्ता को दे मौका तो सीट भाजपा जीतेगी।
वही जिले के कलेक्टर और एसपी से राकेश सिंह ने की बंद कमरे मे हुई बात चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
झाबुआ जिले मे इस समय जुआ सट्टा जोरो पर चल रहा है । वही अवैध शराब झाबुआ के रास्ते से गुजरात बेची जा रही है।
स्थानीय भाजपा संघठन का आरोप है कि कलेक्टर एसपी का इन अवैध कार्यो के अनैतिक संरक्षण मिल रहा है जिससे असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था बिगाड रहे है।
