(आकाश उपाध्याय जिला ब्यूरो अलीराजपुर )
जोबट – लगभग 15 दिनो से चर्चा मे रहे शासकिय पेशाबघर मामले में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सुलोचना रावत ने एक प्रेस वार्ता के दौरान तीखे शब्दो में कहा की प्रशासनिक अधिकारी आज पुरी तरह भाजपा की गिरफ्त में है और हर मामले में भाजपा के कहे अनुसार कार्य करती है । शासकिय पेशाबघर तोडने के मामले श्रीमती रावत ने कहा की जब लगातार समाचार पत्रो में इस मामले का खुलासा हो रहा है एवं शिकायते हो रही है इसके बावजुद प्रशासन का कार्यवाही न करना सीधे साबीत होता है की प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के दबाव में कार्यवाही करने से कतरा रहा है । श्रीमती रावत को जब बताया की उक्त मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाईन व प्रधानमंत्री कार्यालय में की गई तो श्रीमती रावत ने कहा की शिकायत के निवारण उक्त मामला उन्ही अधिकारीयों के पास आयेगी जो पहले से ही भाजपा के दबाव में कार्यवाही नही कर रहे है तो फिर आप क्यो उम्मीद लगाये हुए है । आप ने आगे कहा की जहा देश का प्रधानमंत्री स्वस्च्छ भारत अभियान के तहत करोडो रूपये पानी की तरह बहा कर बडे बडे सपने देख रहे है वही उन्हे की पार्टी के बडे नेता व विधायक की चुप्पी जोबट मुत्रालय मामले में नरेन्द्र मोदी के सपनो को ठेन्गा दिखा रहे है अब आप इससे अन्दाजा लगा ले की भाजपा की दिखावे की ये योजनाएं कैसे आम आदमी को लाभ पहुचा रही है । केवल मुत्रालय ही नही भाजपा के राज में पुरे जोबट नगर की उपेक्षा की जा रही है फिर वह खराब सडको का मामला हो या फिर साफ सफाई का हर मामले में भाजपा नेताओ से लेकर विधायक की चुप्पी कही न कही प्रशासनिक अधिकारीयों से सेटींग की और इशारा कर रही है । आज जोबट नगर में चारो और गंदगी व नगर की खस्ता हालत देखकर परिषद की लापरावाही एवं उदासीनता साफ दिखाई देती है । आप ने पत्रकारों को कहा की जिस स्थान पर शासकिय पेशाबघर तोडा गया वही पुनः पेशाबघर बनाने की लिये हर संभव लडाई लडी जायेगी भलेही आमजनता एवं व्यापारीयों की इस समस्या की लिये मुझे सडको पर उतरना पडे में पीछे नही हटुंगी ।
वार्ड पार्षद निष्क्रीय तो अन्य वार्ड के पार्षद ने दिखाई जागरूकता –
चुंकी मामला वार्ड नम्बर 6 का है जिसके पार्षद संजय वाणी भाजपा के होने के साथ वर्तमान परिषद में उपाध्यक्ष पद पर काबिज है पुरे मामले मे चुप्पी साधे हुए है वही अन्य वार्ड 5 की पार्षद एवं जलकार्य, सीवरेज एवं स्वच्छता विभाग की सभापती श्रीमती हेमा राठौड ने आमजनता की समस्या के देखते हुए पीआईसी की बैठक में लिखीत आवेदन देकर नगर के सभी उचित स्थानों पर सार्वजनिक पेशाबघर, शोचालय एवं पानी के प्याउ बनाने की मांग की है । वार्ड 5 की पार्षद हेमा राठौड की जागरूकता से साफ जाहीर होता है की पुरे नगर की जितनी चिंता इन्हे है इसके विपरीत परिषद की निष्क्रीयता कई प्रश्न खडे कर रही है । इस सबंधं में जब संजय वाणी से बात की गई तो इनका कहना है की मुझे वार्डवासीयों का साथ चाहिये जबकी वहा इसका विरोध हो रहा है । अब यहा यह बताना उचित होगा की शायद संजय वाणी यह भुल रहे है की वे वार्ड के पार्षद होने के साथ ही परिषद के उपाध्यक्ष भी है और मामला पुरे नगर की समस्या का है ।
भाजपा कैसे प्रशासनिक अधिकारी पर दबाव बनायेगी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आरोप निराधार है । पेशाबघर तोडने के मामले में कार्यवाही की प्रक्रिया चल रही है ।
– माधौसिंह डावर, विधायक जोबट ।
