ब्रेकिंग न्यूज़ जिला रायसेन
कांग्रेस द्वारा पटवा जी के गढ़ ग्राम भर्तीपुर ‘साढ़े बारह गांव’ में सेंध लगाने पहुंचे राहुल भैया नेता प्रतिपक्ष ने अपने भाषण में कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व जब मैंने इस क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, जब जो समस्याएं थी आज भी वैसी ही बनी हुई है, 10 साल स्वर्गीय सुंदरलाल जी पटवा और 15 वर्षो से इस क्षेत्र में सुरेंद्र पटवा का कार्यकाल है,पर क्षेत्र की महिलाओं को आज भी 2 से 3 किलोमीटर दूर पानी लाना पड़ता है ,वही किसान खेती के लिए पानी ना मिलने के कारण परेशान है
और खेती द्वारा जो अनाज पैदा होता है उसे 30 से 40 किलोमीटर दूर खरगोन मंडी में ले जा कर बेचना पड़ता है वही
गल्ला मंडियों के हालात बद से बदतर बने हुए हैं तुलाई वक़्त पर ना होने के कारण किसानों ने आत्महत्या तक कर लीं है,
भारतीय जनता पार्टी पर वार करते हुए कहा कि सरकार ने आदिवासियों और दलितों पर आरक्षण को लेकर बहुत अन्याय किया है
सुल्तानपुर वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद 25 महिलाओ सहित कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं । सभा स्थल पर कई सरपंच दो पूर्व विधायक ओर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
