निशातपुरा थाना टीआई चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ कल गुरुवार रात को किया गया। यह सेक्स रैकेट, इलाके के विश्वकर्मा नगर स्थित एक मकान में संचालित हो रहा था।
टीआई रघुवंशी का कहना है कि सेक्स रैकेट में लिप्त 6 लड़कियां और 5 लड़कों को हिरासत में लिया गया है। इनमें शालू, रजिया, शिवा सेठ, आरती सोनकर, राशिदा, नवजला, फैजान, आजाद, साजिद, मोह. सुलेमान और एक नाबालिग के नाम शामिल हैं।
टीआई रघुवंशी ने आगे बताया कि राशिदा और नवजला, मूलत: यूगांडा देश की रहने वाली हैं। अन्य बाकी महिला आरोपी, राजधानी भोपाल निवासी हैं। वहीं इस सेक्स रैकेट को शिवा सेठ द्वारा संचालित किया जा रहा था। टीआई रघुवंशी का कहना है कि मामले की जांच शुरु की जा चुकी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
