रायसेन । मप्र के पूर्व पर्यटन मन्त्री और भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा के विधानसभा क्षेत्र मेँ जनता बेहाल है और विधायक महोदय मस्त हैँ । ऐसा नही है कि सुरेन्द्र पटवा इससे अंजान है , और समस्या आज की नही शिवराज सिंह चौहान की सरकार के समय की है जिसमें विधायक जी मन्त्री थे और इस बार चुनाव लड़े और जीते भी , परन्तु समस्या जस की तस है , जनता बैहाल है ।
मामला है रायसेन ज़िले की भोजपुर विधानसभा अंतर्गत आने वाली तहसील सुल्तानपुर का । इस तहसील के 1500 लोगों की आबादी वाले आदिवासी ग्राम बोरखाड़ी के ग्रामवासी पिछले आठ दिन से पानी को मोहताज है । गाँव की बिजली डीपी जल गई है जिसके कारण ग्राम मेँ बिजली नही है , और बिजली नही होने से ग्रामवासियों को पीने का पानी नही मिल रहा । डीपी जलने और लाइनमैन और बिजली बिभाग के अधिकारियों के द्वारा डीपी बदलने के बदले 10हजार रुपये रिश्वत मांगने के कारण ग्रामवासी तीन किलोमीटर दूर से पानी भर कर लाने को मजबूर हैँ । प्रशासनिक अमला और बिजली विभाग के ज़िम्मेदार आँख कान बंद करे बैठे हैँ ।
रायसेन से मोहम्मद अनीस खान की रिपोर्ट
