सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
कोरोना महामारी से सीहोर जिले के आष्टा शहर और ग्रामीण क्षेत्र को बचाने के लिए कोरोना योद्धाओं द्वारा लगातार फील्ड में रहकर आम जन का स्वस्थ्य परीक्षण किया जा रहा है आष्टा ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग अधिकारी द्वारा कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमनो के चलते आष्टा कोठरी जावर क्षेत्रों के गेंहू उपार्जन संस्थाओं में पहुंच कर किसान और तुलावटी हमाल व कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व मोके पर मौजूद सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारियों को कोरोना वॉयरस से कैसे बचा जा सकता ओर हमे किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए बताए हुए कहा कि आप सैनिटाईज़र का उपयोग करे और सोशल डिस्टेंस बनाए रखे और साबुन से हाथ धोए ओर माक्स का उपयोग करे जावर कृषि मन्डी प्रागण में आष्टा ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी प्रवीण गुप्ता द्वारा जावर स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉक्टर अमित माथुर को निर्देश देते हुए कहा कि समय समय पर स्वस्थ्य अमले को भेज कर भी स्वास्थ्य परीक्षण करे इस दौरान मौके पर आष्टा जावर का स्वस्थ्य अमला मौजूद था । साथ ही मीडिया से चर्चा के दौरान आष्टा ब्लाक मेडिकल ऑफिसर प्रवीण गुप्ता कहा कि
गेंहू उपार्जन केंद्रों पर जहाँ विभिन्न जगह से किसान आ रहे और यहाँ के कर्मचारी जो काम कर रहे है इन लोगो का परीक्षण रेगुलर हो रहा है की नही इसको मेरे द्वारा चेक किया जा रहा है उसमें अगर कोई प्रॉब्लम आ रही हैं तो उसके विषय मे चर्चा कर रहा यहाँ जिन अधिकारियों मेने चार्ज दिया है उनसे ओर इसके अतिरिक्त भी है क्षेत्र में बहुत जगह से बहुत लोग अभी भी आ रहे जैसे कि सिध्दिगंज एरिये से आ रहे अभी में वहाँ जा रहा उन लोगो का भी स्वस्थ्य परीक्षण करना है किसी को किसी भी प्रकार की कोई बीमारी तो नही है।
