-सरकारी राशन दुकान से गरीबों के हक का चावल लाने का मामला,
-स्थानीय अधिकारी से सांठगांठ कर मामले को रफादफा करने की फिराक में सीईओ सिकन्दर खान,
-भगौरा गांव के ग्रामीणों में सीईओ के कारनामे को लेकर आक्रोश
छतरपुर । वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संकट के चलते जहां शासन से लेकर हर प्रशासनिक अधिकारी और तमाम समाज सेवी संगठन गरीब और जरूरतमंदों को भोजन और सूखी खाद्य सामग्री देकर उनकी मदद करते नजर आ रहे हैं वही जिले के लवकुश नगर जनपद पंचायत के सीईओ की मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जहां जनपद पंचायत सीईओ सिकंदर खान ब्लॉक के भगौरा सरकारी राशन दुकान का निरीक्षण करने गए और वहां से गरीबों के हक का लगभग 30 किलो चावल अपनी गाड़ी में रखवा कर चलते बने, ग्रामीण अधिकारी को आया हुआ जानकर अपनी शिकायतें और परेशानी सुनाते रहे लेकिन सीईओ साहब ने तो हद ही कर दी , पूरे घटनाक्रम का वीडियो ग्रामीणों के द्वारा बनाया गया और उसके बाद जब सीईओ साहब से पूंछा गया कि आपकी गाड़ी में सरकारी गरीबों के हक की चावल की बोरी क्यों रखी गई तो पहले तो उन्हें साफ तौर पर इंकार कर दिया और उसके बाद खुद अपनी बातों में उलझते नजर आए और कहा की पंचायत सचिव ने रखवा दी होगी ,अपनी गलती छुपाने के लिए जनपद सीईओ गोलमोल जवाब देते नजर आए,ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सीईओ साहब ने चावल की क्वालिटी पूंछी की चावल कैसे है और फिर महज 30 किलो चावल में नियत खराब कर ली,वहीं ग्रामीणों में इस बात को लेकर खासा आक्रोश है , वहीं मामला छतरपुर कलेक्टर के संज्ञान में लाया गया तो उनका कहना है की एसडीएम लवकुश नगर के द्वारा जांच करवाने के आदेश जारी कर दिए है दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
@खैमराज चौरसिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
