हेमू कालानी के शहादत दिवस पर आज रैली एवं माल्यार्पण
भोपाल-भारतीय सिंधु सभा की युवा शाखा ने अमर शहीद हेमू कालानी के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में वाहन रैली निकालने का निर्णय लिया है। रैली के बाद युवाओं को देश के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई जाएगी। रैली 20 जनवरी को सुबह 10 बजे शहीद गेट स्टेट बैंक से शुरू होगी।
सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी ओलम्पियाड आज
प्रदेश के शासकीय माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों में हिन्दी भाषा के कौशल को बढ़ावा देने के लिए हिन्दी ओलम्पियाड का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। इसमें प्रदेश भर के कक्षा सातवीं व आठवीं के एक लाख दस हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र भोपाल
जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र भोपाल के तत्वावधान में रविवार को शिवाजी नगर स्थित विश्व संवाद केंद्र पर कश्मीर घाटी से हिन्दू समाज के निष्कासन की स्मृति में शाम साढ़े चार बजे कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें कश्मीरी पंडित जनवरी 1990 में उनके साथ कश्मीर में क्या हुआ था? स्वयं बताने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र की ओर से प्रतिवर्ष यह आयोजन होता है, पर कश्मीरी पंडित पहली बार अपनी व्यथा सुनाने जा रहे हैं।
मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद आज 11 बजे रशीदिया स्कूल के सामने बरखेड़ी में उज्जवल योजना के तहत गैस चूल्हा वितरण करेगे
भोपाल नगर निगम गायों के लिए श्मशान घाट बनाएगा। जो संभवतः देश का पहला श्मशान घाट है। इसके लिए नीलबड़-रातीबड़ रोड पर इसके लिए पांच एकड़ जमीन की तलाश शुरू कर दी है। महापौर आलोक शर्मा ने निगम के बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया था।
