कन्नौज । एआरटीओ कार्यालय में नोकझोंक व धमकी अब आम बात होती जा रही है। अफसरों व कर्मियों की कमी के कारण आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। बुधवार को परिवहन मंत्री द्वारा मांगी गई सूचना में एआरटीओ मो. हसीब व कर्मी कुछ देर के लिए कागजी कार्यवाही में लग गए।
दफ्तर में हंगामा किया
बीच-बीच में वह लोगों के कामकाज भी निपटाते रहे। इसी दौरान एक उच्चाधिकारी का फोन आने पर एआरटीओ बातचीत करने लगे। इससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आया व्यक्ति नाराज हो गया। उसने दफ्तर में हंगामा शुरू कर दिया। जल्द काम कराने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो एक पार्टी के पदाधिकारी से फोन पर बात कराकर दबाव बनाया। एआरटीओ ने बताया कि अधिकारी व कर्मियों की कमी है। प्रशासन व प्रवर्तन का चार्ज भी है। साथ में वाहन चेकिंग भी करनी होती है। इससे विभागीय कामकाज में थोड़ी दिक्कत है। प्रत्येक व्यक्ति का काम किया जा रहा है। लोग थोड़ा धैर्य से काम लें। इससे समस्या खत्म हो जाएगी।।
