चिखली : हाल ही में सरकार संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा में पारित कर उसपर राष्ट्रपती के हस्ताक्षर होकर कानून बन गया है. किंतु बिल संशोधन करते वक्त मुस्लिम समाज को सम्मिलित न किये जाने से इस समाज मे काफी रोष नजर आ रहा है, तथा इस बिल में सुधार लाकर इसमे मुस्लिम समाज को भी जोड़ने की मांग करते हुए मुस्लिम समाज रास्ते पर उतरते हुए दिखाई दे रहा है.
इस बिल को पारित होने के बाद अब नया कानून बन गया है. जिसके बाद चिखली शहर में इस बिल का निषेध करने हेतु आज १३ दिसंबर के दिन स्थानीक बाबुलॉज परिसर खैरुल्लाह बाबा दर्गाह मैदान से सेकडो मुस्लीम समाज द्वारा मुकमोर्चा निकाला गया.
जिसके बाद चिखली तहसील के तहसीलदार ड़ॉ अजितकुमार येळे को देश के राष्ट्रपती के नाम ज्ञापन सौप कर इस बिल का निषेध व्यक्त किया।

राष्ट्रपती के नाम सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि, भारतीय राज्य घटना न्याय, समता व बंधुता इन मुलभुत तत्वोपर आधारीत है. इसमे महत्वपूर्ण धारा १५ अन्वये स्पष्टरूपसे कहा गया है कि, धर्म, वंश,जात, लिंग, जन्मस्थान इत्यादी के आधारपर भारतीय समाज में भेदभाव करते नही आता. मात्र मुलतत्ववादी भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान के वैधानीक तत्वों को ही छेद किया जा रहा है, भारत में जन्म लिए हुए व पुर्वापात रहिवासी ऐसे मुस्लीम समाज के साथ दुय्यम दर्जे का बर्ताव किया जा रहा है. नागरीकता संशोधन विधेयक पारीत कर विद्मान सरकारने सभी मुस्लीम समाजकी भावनाओ को ठेस पहुचाया है.
ज्ञापन में आगे कहा गया कि, इंडियन सिटीझन अॅक्ट १९५५ में बदलाव कर उसमे मुस्लीम धर्मीयोंको जानमुझकर अलग किया गया है. बाकी धर्मीयो को नागरिकत्व देने की व्यवस्था की गयी है. भारतीय संविधान का उल्लंघन कर उक्त बिल मंजुर किया गया. ज्ञापन में आरोप किया गया है कि, यह बिलअसंवेधानीक तथा मुस्लीम धर्म के नागरीकोपर अन्याय करनेवाला यह विधेयक है. इसलिए उक्त बिल का पुनर्विलोकन व संशोधन होने की बेहद आवश्यकता है.
दिए गए ज्ञापन द्वारा नागरिकता संशोधन विधेयक यह नागरिकोके सार्वभौम अधिकार कर्तव्य की पायमल्ली करनेवाली बात कहकर इस विषय मे महामहिम राष्ट्रपतीं को पुनर्विचार कर भारतीयत्व तथा भारतीय राज्य घटना में अंतर्भुत किये गए तत्वों के अनुसार योग्य वह बदल कर बहुसंख्य मुस्लीम समाज को न्याय देने की मांग की है..
● आज शहर में मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित इस निषेध मुकमोर्चे से भाजपा के मुस्लिम नेताओं ने कन्नी काटी. जिसके बाद आयोजको और मोर्चे में सम्मिलित लोगोने इस बात पर नाराजगी जाहिर की..
📝योगेश शर्मा चिखली जिला बुलढाणा@9922595500
