रायसेन- सांसद आदर्श ग्राम कुण्डाली तहसील सिलवानी मे आज जिला कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे जिला पंचायत सी.ई.ओ एवं अन्य सभी विभाग के अधिकारियो की उपस्थिति मे जिसमे रायसेन जिले में हर गांव स्वथ्य और सुन्दर बनाने के लिए सहानिये कार्य का जिम्मा जिले के अधिकारी ओ ने समाल लिया है जिसमे हर गांव में चौपाल का आयोजन कर हर गांव को आर्दश बनाया जाएगा इसी कड़ी में कुंडाली आदर्श ग्राम बनाने और शा.योजनाओ के क्रियान्वयन एवं समस्याओ के वारे मे चर्चा की । जिसमे गांव से लोगो मे खुशी का माहुल देखा जा रहा है जिसमे रायसेन के लोगो मे जिला कलेक्टर यवं जिला सी ई ओ जिला पंचायत यवं जिला पुलिस अधीक्षक के काम की सराहना की जा रही है वही आदर्श ग्राम बनाने तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं समस्याओं के समाधान के बारे में ग्रामवासियों से विस्तार से चर्चा की। चौपाल में जिला पंचायत के सीईओ श्री अमनवीर सिंह बैंस ने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न हितग्राहीमूलक एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने कहा कि कुण्डाली ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने में ग्रामवासियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामवासियों को भी सरकार के कामकाज की मॉनीटरिंग करनी होगी और यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी कार्य समय पर हो और गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो। ग्रामवासियों को यह भी देखना होगा कि स्कूल, आंगनबाड़ी समय पर लगे, शिक्षक समय पर आएं, स्कूलों में टाईम टेबल के अनुरूप पढ़ाई हो। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी तथा स्कूलों में बंटने वाले मध्यान्ह भोजन को भी ग्रामवासियों को देखना होगा कि वह अच्छी गुणवत्ता का है या नहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों की थोड़ी सक्रियता से गांव से दिशा-दशा बदल सकती है।
कलेक्टर श्रीमती वालिम्बे ने कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामवासियों को भी आगे आना होगा। उन्होंने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे स्व-सहायता समूह के माध्यम से स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा कि गंदगी, सफाई तथा अन्य छोटी-छोटी समस्याओं के लिए ग्रामवासियों को ही मिलकर पहल करनी होगी और उनका समाधान खोजना होगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से घरों में शौचालय बनवाने तथा उनका उपयोग करने के लिए कहा। चौपाल में कई ग्रामवासियों द्वारा शौचालय की राशि नहीं मिलने, पात्रता पर्ची के बाद भी राशन नहीं मिलने की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को कायर्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। चौपाल में एसडीएम श्री अनिल जैन सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राज्यसभा सांसद श्री एल गणेशन द्वारा ग्राम कुण्डाली को गोद लिया गया है।
निरीक्षण एवं कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने बालक छात्रावास के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन तक एप्रोच रोड बनाने संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम कुण्डाली में गांव की सड़कों का निरीक्षण किया और स्वच्छता बनाए रखने के लिए ग्रामवासियों को स्वयं आगे आने के लिए कहा। उन्होंने दो मकानों में भर रहे पानी की निकासी के लिए निर्देश दिए।
रिपोट्रर :- अरुण कुमार शेन्डे रायसेन M.P.
