व्यवस्थाओं की अव्यवस्था प्रशासक का राज़
मध्य प्रदेश// छतरपुर:- महाराजपुर बस स्टैंड पर सार्वजनिक सुलभ कंपलेक्स मैं एक से डेढ़ महीने से नहीं है पानी की व्यवस्था जेड पंप खराब है बताया जाता है पानी की टंकी खाली पड़ी हुई है टैंकर से पानी की व्यवस्था की गई है पर टैंकर से टंकी तक का पाइप की सप्लाई नहीं हो सकी शायद जेम पोर्टल पर सामग्री उपलब्ध ना हो पा रही हो नगर पालिका सीएमओ एवं इंजीनियर भूल गए हो।
जो भी हो बस स्टैंड पर स्थित इस सार्वजनिक सुलभ कंपलेक्स का उपयोग करने वाले व्यक्ति, महिलाएं इस सुलभ कंपलेक्स का उपयोग करने यात्री या अन्य लोग आते हैं उन्हें ही टैंकर से पानी निकाल कर ले जाना पड़ता है भले ही शर्मिंदगी महसूस हो पर व्यवस्था यही है।
जहां केंद्र और राज्य सरकार के नियम विरुद्ध लाखों करोड़ों की खरीद करने वाली नगरपालिका एक पानी का पाइप तक की खरीद नहीं कर पाई स्लोगन लिखवा कर एवं डस्टबिन खरीद कर स्वच्छ भारत अभियान की पूर्ति।
2003 के बने इस शौचालय को 2012 चालू कराने में मुझे काफी मशक्कत करनी पड़ी थी तत्कालीन कलेक्टर महोदय को भी,चार बार महाराजपुर का दौरा भी करना पड़ा था परंतु भ्रष्टाचार पर आज भी मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
छतरपुर जिले के कलेक्टर एवं नगर पालिका के प्रशासक महोदय से निवेदन है इस मामले को संज्ञान मैं लेकर दोषियों पर कार्यवाही करने का कष्ट करें।

वर्षों से पदस्थ लापरवाह कर्मचारियों को राज्य एवं जिला स्तरीय ट्रांसफर नियमावली का पालन करा कर स्थानांतरण आदेश देने का कष्ट करें जिससे सुविधा शुल्क व्यवस्था पर लगाम लगाई जा सके।
वैसे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई थी जो सुझाव के रूप में स्वीकार की गई थी।
.✍MP//छतरपुर//महाराजपुर:-खेमराज चौरसिया(आर टी आई कार्यकर्ता )@9893998100
