विचारक द्विभाषी लेखिका ब्लागर सामाजिक कार्यकर्ता मानवता की प्रवर्तक मुम्बई निवासी श्रीमति शशि दीप को भारत गौरव सम्मान 2021
भोपाल।प्रेस क्लब आफॅ वर्किंग जर्नलिस्ट्स रजि द्वारा आज 15 अगस्त 2021 को स्वतन्त्रता दिवस की 75 वीं वर्षगॉंठ के अवसर पर देश भर के श्रमजीवी पत्रकारों/मीडिया कर्मीयों विशेषकर ग्रामीण अचंलों सहित दुरांचल क्षेत्रों के पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने के फलस्वरूप निम्न सम्मानों से सम्मानित किया गया।
आज एक छोटे एंव गरिमामय कार्यक्रम में प्रेस क्लब आफॅ वर्किंग जर्नलिस्ट्स रजि के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ख़ालिद क़ैस एवम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल में प्रदेश के उघमी एंव भारत सरकार द्वारा मनोनित एमएसएमई के उपाध्यक्ष श्री अब्दुल ताहिर द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारिता सहित समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान के लिये इस वर्ष का विशेष सम्मान भारत गौरव सम्मान 2021 विचारक द्विभाषी लेखिका ब्लागर सामाजिक कार्यकर्ता मानवता की प्रवर्तक मुम्बई निवासी श्रीमति शशि दीप को दिया गया है।
श्रीमति शशि दीप का परिचय
श्रीमती शशि दीप एक विचारक, द्विभाषी लेखिका, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित आध्यात्मिक नेटवर्किंग साइट, टाईम्स आॅफ इंडिया स्पीकिंग ट्री की चोटी की ब्लाॅगर, स्तंभकार, सामाजिक कार्यकर्ता, मानवता की प्रवर्तक और बेस्ट सेलिंग अंग्रेजी कृति Waves Within (Horizon and Beyond) की लेखिका हैं।
वे विभिन्न साहित्यिक संघों से जुड़ी हैं, और उन्होंने 400 से अधिक अंग्रेजी व हिन्दी आलेख, हिंदी/उर्दू और अंग्रेजी में 850 उद्धरण और हिंदी और अंग्रेजी दोनों में करीब 200 कविताएं लिखी हैं।
उनकी कई हिन्दी एवं अंग्रेजी रचनाएँ, राष्ट्रीय स्तर के अखबारों, न्यूज़ लेटर्स तथा पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही है। वे छत्तीसगढ़ की एक प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “समन्वय साहित्य परिवार छत्तीसगढ़” से प्रकाशित *समन्वय पत्रिका* के संपादक मंडल की एक स्तंभ हैं और हाल ही में इसे वैश्विक रूप प्रदान करने के बाद, *विश्व समन्वय साहित्य परिवार* की प्रभारी हैं।
वह एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं जो घरेलु सहायता कर्मियों, सफाई कर्मचारियों को, उनके श्रम की गरिमा व सम्मान दिलाने के प्रति समर्पित है। इसके साथ ही वे अनाथालय के बच्चों की शिक्षा और मानसिक/ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी काम कर रही है इसके साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण, वंचितों की शिक्षा, नारी सशक्तिकरण इत्यादि के लिए कार्यरत संस्थाओं में सक्रिय भागीदारी भी निभाती रहीं हैं।
वे करीब 10 साल से पंजीकृत अंग दाता हैं, एवं मरणोपरांत अपने शरीर के सभी कार्यशील अंगों के दान के लिए वचनबद्ध है। इसे एक दिव्य दान बताते हुए, इसका पुरज़ोर समर्थन व प्रचार प्रसार करती रहीं हैं।
वे भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बहुत महत्व देती है और इसलिए उन्होंने आज की पीढी के अंदर भारतीय संस्कारों को सुदृढ़ करने के लिए व उसके प्रचार-प्रसार करने के लिए *संस्कार सुरूचि और सद्भावना* नामक अभियान के अंतर्गत कक्षाएं शुरू कीं हैं। वे एक कट्टर देशभक्त हैं, व “सादा जीवन उच्च विचार” को आत्मसात करने में विश्वास रखतीं हैं।
सम्मान/ पुरस्कार
1. समन्वय रत्न सम्मान 2015 ( समन्वय साहित्य परिवार छतीसगढ के तरफ से)
2. टाइम्स ऑफ इंडिया स्पीकिंग ट्री अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक पोर्टल पर सन् 2015 में, विचारक, बुद्धिजीवी, दार्शनिक, विचारक, आध्यात्मिक संवादकर्ता, अगुवा, आध्यात्मिक पोषक, आध्यात्मिक संबद्ध, आध्यात्मिक चुंबक, आध्यात्मिक दूत, प्रेरक, आध्यात्मिक प्रवक्ता, आध्यात्मिक राजदूत, आध्यात्मिक सजग, आध्यात्मिक संरक्षक, देवदूत, विद्वान जैसे 19 badges अर्जित।
3. नारी सम्मान 2020
होलिस्टिक मेडिसिन रिसर्च फाउंडेशन, हैदराबाद, तेलंगाना सरकार के तरफ से
4. “भारत कोकिला-सरोजनी नायडू सम्मान 2020” भोपाल में “प्रेस क्लब आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स” द्वारा
Twitter @ shashidip2001
Facebook @ Shashi Dip
Instagram @ponderer_shashidip
