(खेमराज चौरसिया विशेष प्रतिनिधि )
छतरपुर। आगामी विधानसभा में कांग्रेस की सरकार बनने पर इस जिले को मेडिकल कॉलेज अवश्य दिया जायेगा। इसके साथ ही प्रदेश के लोगो के बेहतर स्वस्थ जीवन के लिए सस्ता ,सुगम इलाज मुहैया कराया जायेगा। मेडिकल कॉलेज इस जिले का हक़ है। इसकी अनदेखी नहीं चाहिए। और जो इस जिले हक़ छीन रहे है उन्हें सबक सीखा दो। यह उद्गार कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया ने मेडिकल कॉलेज के लिए छत्रसाल चौक पर चल रहे धरना प्रदर्शन के पंडाल पर व्यक्त किये। श्री बावरिया नेशनिवार को धरना स्थल पर पहुंच कर धरना पर बैठी मातृशक्ति का अभिवादन करते हुए इस संघर्ष को समूची पार्टी की और से समर्थन का वायदा किया। और मांग के लिए किये जा रहे संघर्ष में हर कदम में सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर समाजसेवी और पूर्व विधायक जगदम्मा प्रसाद निगम , वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर प्रताप सिंह ;मुन्नाराजा ‘,अलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ,जगदीश शुक्ला ,राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा ,पूर्व गृहमंत्री महेंद्र सिंह बौद्ध ,पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ,कांग्रेस प्रदेश महासचिव चन्द्रिका दुवेदी प्रदेश सचिव आबिद सिद्धकी ,जिला अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कीर्ति विश्वकर्मा ,लखन दुबे ,सहित तमाम कॉग्रेसीजन मौजूद रहे।
धरना को समर्थन देकर संघर्ष को जायज स्वीकारते हुए श्री बावरिया ने कहा कि भाजपा की सरकार जान भावनाओ से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने मौजूदा सरकार को बेरहम कह कर कई सवाल खड़े किये। श्री बावरिया ने आरोप भरे लहजे में कहा कि .अलीबाबा चालिश चोर की सरकार का पूरा ध्यान लूट में भागीदार बनने में है। इसलिए वह जायज मांग की अनदेखी कर रही है। समूचे बुंदेलखंड की जनभावनाओं से खेलने का खेल जारी है। इन्हे बाहर करो। प्रदेश की सरकार बनने पर हर 50 किमी. में बेहतर और सस्ता इलाज देने का श्री बावरिया ने धरना स्थल पर मौजूद अपार जनसमूह को वचन दिया । इसके पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अलोक चतुर्वेदी ने जिले के हालातो कोश्री बावरिया के सामने बया करते हुए मेडिकल कॉलेज की मांग में हर स्तर पर समर्थन का संकल्प लिया। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जिला अस्पताल की आलिशान बिल्डिंग तो बन कर तैयार है। लेकिन यह बिड़बना ही है कि इलाज करने वाले डॉक्टरों की कमी है। करोडो की मशीने जंग खा रही है इन्हे ऑपरेट करने वाला नहीं है। महिला मोर्चा की शहर अध्यक्ष कीर्ति विश्वकर्मा ने कहा कि जिले को हक़ मिलना चाहिए। उन्होंने इस संर्घष में अपना पूरा समर्थन देने का न केवल संकल्प दोहराया बल्कि 3 मार्च को धरना में बैठने का ऐलान किया।
मातृ शक्ती ने धरना दिया
मेडिकल कालेज आंदोलन के तहत जारी धरना प्रदर्शन में 12 वें दिन शनिवार को मातृ शक्ती ने धरना दिया।
जिला पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष देव सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ विभाग में सेवारत रहीं महिला पर्यवेक्षक और बहूउद्देशीय स्वास्थ कार्यकर्ता 15 बुजुर्ग महिलाएं धरने में शामिल हुईं।जिसमें दुर्गा सिद्दीकी,गायत्री ठाकुर,ज्ञान सक्सेना,प्रेम कुमारी चौरसिया,तारा शर्मा,मुन्नी सेन,मालती तिवारी,मीना श्रीवास्तव,राम प्यारी तिवारी,राम बाई माली,छुन्ना देवी,मीरा सोनी,रानी बुन्देला एवं समीम बानो शामिल हैं।आंदोलनरत मातृ शक्ती ने आने वाली पीढी का जीवन महफूज करने की सौगंध खाते हुए कहा कि मेडीकल कालेज के लिए वह पूरी ताकत से इस आंदोलन में सहभागी है।हमारा एक ही नारा है,करो या मरो ।
रविवार को भारतीय मजदूर संघ देगा धरना
मेडीकल कालेज के समर्थन में रविवार को भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी गिरजा पाठकर के नेतृत्व में धरने पर बैठेंगे। जिसमें हरेन्द्र सिंह चन्देल,लखन रैकवार,नरेन्द्र निगम,प्रेम सिंह,विमल जैन,प्रदुम्न गुप्ता,जागेश्वर श्रीवास,जुग्गन खान,श्रीमति नीलम तिवारी,हीरा देवी,संध्या त्रिपाठी एवं अन्य साथी शामिल हैं।
