नई दिल्ली: छोटे परदे की बड़ी सीरीज ‘पोरस’ ने अपनी स्टारकास्ट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी हैं. अब इस शो के साथ एक नए सितारे का नाम जुड़ने जा रहा है, और यह एक इंटरनेशनल रेस्लर और बॉडी बिल्डर है. जी हां, एक महत्वपूर्ण रोल के लिए ऐरन डब्ल्यू. रीड को हायर किया गया है. ‘पोरस’ अपने बेहतरीन विजुअल्स की वजह से काफी चर्चित रहा है, और अब इस तरह के प्रयोग शो को और अधिक लोकप्रियता दिलाने का काम करेंगे.
‘पोरस’ में इस एक्ट्रेस का इंट्रोडक्शन सीन सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
ऐरन डब्ल्यू. रीड इस शो में एक फारसी योद्धा की भूमिका निभाएंगे, जिसे इस दुनिया का सबसे बड़ा, अजेय लड़ाका माना जाता है. वह राजा कनिष्क और पोरस के साथ एक जंग लड़ते हुए नजर आएंगे. यह पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर और दुनिया के सबसे लंबे कद के बॉडी बिल्डर वर्तमान में भारत में हैं और उमरगांव में रह रहे हैं, जहां इस शो का सेट है. ऐनर रीड ने ‘द सुपरनेचुरल लाइफस्टाइल’ नाम से किताब भी लिखी है. वे सात बार बॉडीबिल्डिंग चैंपियन रह चुके हैं. जब वे चार साल के थे तो उन्हें ल्यूकेमिया बताया गया था. सात साल की उम्र तक उन्हें कीमोथैरेपी से गुजरना पड़ा. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी लाइफस्टाइल और मेहनत से वे इन सारी बीमारियों से लड़कर जीते.
ऐरन का कदम 6.7 फुट है. ऐरन सेट पर मजेदार समय गुजार रहे हैं और वे अपने साथी कलाकारों से हिंदी सीखने की भी कोशिश कर रहे हैं. हालांकि उनकी डाइट का खास ख्याल रखा जा रहा है. उनके लिए पोषक आहार और जिम की व्यवस्था भी की गई है. खबर है कि पिछले दिनों ऐरन एक कार्यक्रम के लिए मुंबई आए थे. उसी दौरान निर्माता उनसे मिले थे और बात आगे बढ़ी. वे इस किरदार में बिल्कुल फिट होते हैं, और उनके डायलॉग्स को डब किया जाएगा.
ऋषभ जोशी
