भोपाल -प्रदेश मे पत्रकारिता के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालोँ पर लगाम कसने के लिये अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत द्वारा आयुक्त मप्र जनसम्पर्क संचालनालय को एक ज्ञापन सौंपकर जिला स्तरीय जनसम्पर्क पोर्टल पर जनसम्पर्क मे सूचीबद्ध पत्रकारोँ (अधिमान्यता एवम गैर अधिमान्यता) के नाम प्रदर्शित करने की माँग की है । ताकि फ़र्जी लोगोँ के द्वारा पत्रकारिता की आड़ मे चौथ वसूली पर न सिर्फ अंकुश लगे , वरन पत्रकारिता के गिरते स्तर को भी बचाया जा सके ।
सार्थक मीडिया एंड पब्लिकेशन्स की प्रबंध निदेशक सरोज जोशी के अनुसार अभा .पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव सय्यद खालिद कैस ने कल जनसम्पर्क संचालनालय पहुँचकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही की माँग की है ।
