भोपाल: मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा आज 11बजे तालीम घर शाहजहानाबाद स्थित मदरसा बोर्ड कार्यालय में मदरसा शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया है ,खबरें आजतक लाइव न्यूज़ को जानकारी देते हुए मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सेयद इमाद उददीन ने बताया की शिक्षा सम्मेलन में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री मोबाशर जावेद अकबर (एमजे अकबर )शामिल होंगे । उनहोने ने बताया की केन्द्रीय मंत्री श्री अकबर द्वारा मदरसा बोर्ड के प्रथम तल पर अपनी सांसद निधी से दो शैक्षणिेक कक्षो का निर्माण हेतु राशि दी गई है। इन कक्षो का भी शिलान्यास करेंगे , साथ ही प्रदेश में संचालित आधुनिक शिक्षा दे रहे मदरसों को अत्याधुनिक शिक्षा के संबंध में केन्द्र एवं राज्य शासन की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा।
मदरसा शिक्षा सम्मेलन में प्रमुख रूप से केन्द्रीय मंत्री एमजे अकबर शामिल होंगे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल सांसद आलोक संजर, अध्यक्षता सेन्ट्रल हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तनवीर अहमद करेंगे इसके अतिरिक्त कार्यक्रम मे भाजपा ज़िला अध्यक्ष विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष शोकत मोहम्मद खान. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुनावत, प्रवक्ता हिदायत उल्लाह शेख, पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष एसके मुददीन, मदरसा बोर्ड के पुर्व अध्यक्ष राशिद खान, उर्दु अकादमी के पुर्व अध्यक्ष सलीम कुरेशी, बीडीए के पुर्व अध्यक्ष आगा अब्दुल कय्युम, मदरसा बोर्ड के सदस्य सलीम कुरेशी आदि उपस्थित रहेंगे!
