आकाश उपाध्याय
अलीराजपुर – कांग्रेस पार्टी का युवा कार्यकर्ता जितेंद्र (जीतू) अजनार को भारतीय युवा के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्वरू राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी जी मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश पवार एवं म.प्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं विधायक कुणाल चौधरी की अनुसंशा पर आई टी सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।
इस नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए जितेंद्र अजनार ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है उसका मे आभार प्रकट करता हु ओर कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियो एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्री मति सोनिया गांधी जी एवं श्री राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के संदेशों को जनजन तक पहुचा कर पार्टी के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा।
इस अवसर कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश पटेल , अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया न.प अध्यक्ष श्रीमति सेना पटेल , जोबट शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया,वरिष्ठ नेता मम्मा दादा,ने आशीर्वाद प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े युवा कांग्रेस अध्यक्ष शंकर बामनिया, विधानसभा अध्यक्ष वेरसिंग पटेल , ब्लाक अध्यक्ष कमरू अजनार, भुरू अजनार,कठिवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष पार सिंह बारिया, आज़ाद नगर ब्लॉक अध्यक्ष मदन डावर सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने बधाई दी।
