पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमते महंगाई के विरोध में साइकिल से राजभवन का घेराव युवा काॅगे्रस ने किया आरिफ मसूद सहित कईं काॅगे्रस नेता हुए गिरफ्तार
भोपाल। देश में लगातार महंगाई बढ़ने से आमजन परेशान है जिसको लेकर आज युवा काॅग्रेंस द्वारा मोदी और शिवराज सरकार में बढ़ती पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस के दाम के विरोध में आज बुधवारा चारबत्ती चैराहे से साइकिल रैली विधायक आरिफ मसूद, पी.सी.शर्मा, विक्रांत भूरिया, कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा काॅगे्रस के कार्यकर्ताआंे ने एकत्रित होकर बुधवारा से थाना तलैया होते हुए लिली टाकीज तक पहुॅची जहाॅ भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारीयों को राजभवन का घेराव करने से रोक कर विधायक आरिफ मसूद, प्रदेश युवा काॅगे्रस अध्यक्ष विक्रात भूरिया, लोकसभा युवा काॅगे्रस अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, युवा काॅगे्रस प्रदेश सचिव फैसल नईम सहित कईं काॅगे्रस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मध्यप्रदेश मे पेट्रोल, डिज़ल पर सबसे अधिक 39 फीसदी वैट की दर है इस कारण अन्य राज्यों की तुलना मे यहाॅ पेट्रोल, डीज़ल एवं रसोई गैस की कीमत अधिक है आम जनता को शिवराज सरकार में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पेट्रोल, डीज़ल को जीएसटी से बाहर रखकर देश की जनता के साथ धोका किया है। पेट्रोल, डीज़ल को जीएसटी मे लाया जाये जिससे आम जनता को पेट्रोल, डीज़ल की बढ़ती कीमतों से राहत मिल सके।
पूर्व मंत्री पी.सी.शर्मा ने कहा कि पेट्रोल, डीज़ल के बढ़ते दाम से आम जनता त्रस्त हो चुकी है सरकार को आम जनता का ध्यान नहीं है पेट्रोल कंपनियों पर सरकार लगाम लगाने में असफल है। पेट्रोल, डीज़ल के साथ रसोई गैस के दामों में भी लगातार मूल वृद्धि की जा रही है जिसे वापस लिया जाए।
प्रदेश युवा काॅगे्रस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने कहा बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा काॅगे्रस पूरे प्रदेश में लगातार आंदोलन कर रही है मोदी और शिवराज सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है ग़रीबों पर महंगाई की मार से जनता बेहाल है जिस प्रकार से पेट्रोल, डीज़ल के दाम बढ़ रहे हैं उससे आम जनता का जीवन यापन करना दूभर हो गया है पेट्रोल, डीज़ल के दाम जब तक कम नहीं किये जाएंगे तब तक युवा काॅगे्रस आंदोलन सरकार के खिलाफ करता रहेगा।
