भोपाल /जबलपुर -राज्यसभा सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विवेक तनखा ने आज जबलपुर लोकसभा सीट से कॉंग्रेस प्रत्याशी के रूप में ज़िला निर्वाचन आधिकारी जबलपुर के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया ।
भारी जनसैलाब के साथ श्री तनखा के साथ अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र बब्बर भोपाल , पूर्व महापौर दीप चंद यादव विभाग के कार्यवाहक अध्यक्षगण सर्वश्री चन्द्र शेखर रायकवार इन्दौर , वरुण सूद गुना , अशोक गुप्ता जबलपुर , प्रदेश महामंत्री मोहम्मद लईक खान , राकेश गोहिल सहित गंभीरमल जैन गंजबासौदा आदि उपस्थित रहे ।
