भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानव अधिकार विभाग के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र बब्बर द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि एवं मानव अधिकार विभाग के महासचिव एवं प्रवक्ता के पद पर खालिद हफीज एडवोकेट एवं प्रमुख प्रवक्ता के पद पर आकाश तैलंग को मनोनित किए जाने पर राजधानी के वकीलों ने मंगलवार को खालिद हफीज और आकाश तैलंग का भव्य स्वागत किया। वकीलों ने सीएम कमलनाथ , पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह , विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा , प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सै. साजिद अली , प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन महामंत्री दीपचंद यादव समन्वयक विजय चौधरी और प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र बब्बर का आभार जताया है।
स्वागत करने वालों में स्टेट बार कौंसिल के सचिव मो. मेहबूब अंसारी ,राकेश गोहिल , अफसर हुसैन खान, सीएम राठौर , यावर खान , तारिक खान , मयूर चालीसगांवकर , संजय गुप्ता , पीसी कोठारी , मनोहर माली , मिर्जा इमरान बेग , वीरेंद्र श्रीवास्तव , गुलरेज उसमानी ,फुरकान खान , करण सिंह शाक्या , अब्दुल खालिक , मयूर मान्धन्या जावेद वहाब खान , जफर खान, एबी खान , इकराम कुरैशी , अंबिका सोनी , आकिल खान, राशिद अली राजा , गंभीर यादव, तसलीम खान तरुण सोनी , सहित सैकड़ों वकील शामिल थे।
