छतरपुर । खेमराज चौरसिया की रिपोर्ट
सम्पूर्ण देश में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही । सभी राजनैतिक दल ज़ोर आज़माइश में लगे है । ऎसे में भाजपा की केंद्र सरकार की नाकामी पर सवाल से भाजपा वाले बचते रहे हैँ । आज पत्रकारों के सवालों से घिरते देख सांसद वीरेंद्र खटीक भाग खड़े हुऐ ।
टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी वीरेंद्र खटीक उस समय भाग खड़े हुए जब पत्रकारों ने कुछ सवाल पूछे ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र खटीक अपने जनसंपर्क दौरे पर निकले थे , इस दौरान पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछे। सांसद जी ने सवालों के जवाब देते हुए केंद्र और मोदी पर जवाब देने शुरू किए जब उनसे संसदीय क्षेत्र के बारे में पूछा गया पूछे गए सवालों मे घिरते देखभाग खड़े हुए।
