भोपाल । अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी विधि एवं मानव अधिकार विभाग की ज़िला भोपाल इकाई द्वारा दिनांक 27/4/19 को विभाग की जिला कार्यकारिणी के नव नियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
इस अवसर पर सम्पन्न कार्यक्रम में विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक विजय चौधरी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र बबर जी उपस्थित रहेंगे । ज़िला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल बाजपेई द्वारा दी गई जानकारी अनुसार यह कार्यक्रम भोपाल जिला अभिभाषक संघ की कैंटीन में शाम 4.00 बजे आयोजित होगा ।
